फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी से विवाद होने पर पति ने खुद को चाकू घोंपा

विज्ञापन
विज्ञापन
पत्नी से विवाद होने पर पति ने खुद को चाकू घोंपा
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। बहादुरगढ़ क्षेत्र में एक युवक ने पत्नी से विवाद होने पर खुद के पेट में चाकू घोंप लिया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पुलिस ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।
बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव में रहने वाला व्यक्ति अपनी पत्नी के साथ गाजियाबाद में रहता है। जो वर्तमान में पत्नी के साथ गांव में आया हुआ था। पत्नी के साथ कहासुनी के चलते शनिवार को खुद के पेट में चाकू घोंप लिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। एसओ राजीव बालियान ने बताया कि अस्पताल में उपचार के बाद घायल से पूछताछ की गई। बताया कि उसकी पत्नी से कई दिनों से विवाद चल रहा है, जिससे गुस्से में आकर खुद के पेट पर चाकू से वार कर लिया, जिससे वह लहूलुहान हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष राजीव कुमार बालियान का कहना है कि घायल का उपचार चल रहा है, घरेलू विवाद होने के चलते चाकू से खुद को घायल किया है। परिजनों और घायल से वार्ता करते हुए मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें