फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोतवाली के पास पतंजलि स्टोर का ताला तोड़कर चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली के पास पतंजलि स्टोर का ताला तोड़कर चोरी
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। दो माह के अंदर एक बार फिर चोरों ने कोतवाली से महज 250 मीटर दूर स्थित पतंजलि स्टोर का ताला तोड़कर गल्ले में रखी नकदी चोरी कर ली। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। दो माह पहले हुई चोरी का खुलासा नहीं होने से स्टोर संचालक में रोष है। पीड़ित ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
गढ़ चौपला के पास नक्का कुआं रोड पर स्थित पतंजलि स्टोर संचालक ओमप्रकाश गौतम ने शनिवार को कोतवाली में तहरीर दी है। जिसमें बताया कि शनिवार की सुबह करीब नौ बजे वह स्टोर का ताला लगाकर घर गए थे। इसी बीच एक युवक ने गेट का ताला तोड़कर अंदर घुस गया और गल्ले में रखी करीब आठ हजार रुपये की नकदी चोरी कर ली। उन्होंने बताया कि जब वह घर से दुकान पर पहुंचा तो गल्ला खुला देखकर उसके होश उड़ गए। जिसके बाद सीसीटीवी कैमरे की फुटेज की जांच की, तो सच्चाई सामने आई।
विज्ञापन

बता दें कि 19 दिसंबर की तड़के भी चोरों ने दुकान का ताला तोड़कर एक लैपटॉप समेत एक लाख रुपये की नकदी चोरी की थी, जिसके बाद पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी, लेकिन पूर्व में हुई चोरी की घटना को पुलिस नहीं खोल पाई और चोरों ने पुलिस को दोबारा से चुनौती देते हुए वारदात को अंजाम दे दिया। जिससे क्षेत्र में लगातार एक ही दुकान पर चोरी होने से पुलिस की सर्तकता की पोल खुलकर सामने आ गई है। वहीं पीड़ित में भी रोष व दहशत है।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी शीलेश कुमार का कहना है कि चोरी की घटना को लेकर पुलिस सर्तक हो गई है। तहरीर के आधार पर जांच कर चोर की तलाश की जा रही है। उन्होंने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जल्द चोर को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें