डंपर की साइड लगने से दो युवक घायल
गढ़मुक्तेश्वर। तेज रफ्तार डंपर की साइड लगने से बाइक पर सवार साथी घायल हो गए। एक युवक की गंभीर हालत के चलते चिकित्सकों ने मेरठ रेफर किया।
जनपद संभल निवासी राजू अपने साथी शिवम के साथ बाइक पर सवार होकर शनिवार को मेरठ रिश्तेदारी में जा रहे थे। जैसे ही वह गढ़ क्षेत्र में मेरठ रोड पर गांव नानपुर के पास पहुंचे तो सामने से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने बाइक में साइड मार दी। जिससे बाइक चला रहा राजू नियंत्रण खो बैठा, जिससे बाइक सड़क किनारे खेतों में जा घुसी। घायलों को राहगीरों ने स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने राजू की नाजुक हालत देखते हुए मेरठ रेफर कर दिया। वहीं हादसे में बाइक भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और डंपर चालक मौके फरार हो गया। एसएसआई केपी सिंह ने बताया कि इस मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है, तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। संवाद