फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला से दुष्कर्म और मारपीट में रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला से दुष्कर्म और मारपीट में रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। महिला से दुष्कर्म व मारपीट के मामले में न्यायालय के आदेश पर ससुराल पक्ष के दस लोगों के खिलाफ रिपोर्ट की गई। रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई।
विज्ञापन

सिंभावली थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक महिला ने थाने पर न्यायालय के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिसमें बताया कि उसकी शादी के कुछ दिनों बाद से ही पति समेत ससुराल पक्ष के लोगों ने उसके साथ मारपीट और उत्पीड़न करने लगे। महिला ने अपने पति पर कुकर्म व देवर पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। विरोध करने पर ससुराल पक्ष के लोगों ने उसे जान से मारने की कोशिश की। आरोपियों के चंगुल से बचाकर किसी तरह उसके परिजन उसे मायके ले आए। जिसके बाद उसने सिंभावली थाने में पति समेत अन्य लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर तहरीर दी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। उच्चाधिकारियों से की गई शिकायत का भी कोई फायदा नहीं हुआ। जिसके चलते उसे न्यायालय की शरण लेनी पड़ी। पीड़िता ने पति समेत ससुराल पक्ष के दस लोगों को नामजद कर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

एसओ राहुल चौधरी का कहना है कि न्यायालय के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच करते हुए आरोपियों की तलाश की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें