फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक ने बाइक सवार युवकों को रौंदा, एक की हुई मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रक ने बाइक सवार युवकों को रौंदा, एक की हुई मौत
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। गढ़-स्याना रोड पर तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार युवकों को रौंद दिया। जिसमें एक युवक की मौके पर मौत हो गई। जबकि एक युवक को मेरठ रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है।
धौलाना थाना क्षेत्र के गांव दहरा निवासी नईम(24 वर्ष) सोमवार को गढ़ क्षेत्र के गांव दौताई में अपनी रिश्तेदारी में आया था। जो देर शाम अपने रिश्तेदार निसार निवासी दौताई और जीशान निवासी बुलंदशहर के साथ बाइक पर सवार होकर बुलंदशहर जा रहा था। जैसे ही उनकी बाइक गढ़ क्षेत्र में गढ़-स्याना रोड पर बुलंदशहर बस स्टैंड के पास पहुंची, तो सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार नईम की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं जीशान और निसार घायल हो गए। घटना के बाद चालक ट्रक को मौके पर छोड़कर भाग निकलने में कामयाब हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को स्थानीय नर्सिंग होम में भर्ती कराया। जहां से चिकित्सकों ने निसार को गंभीर हालत में मेरठ के लिए रेफर कर दिया है। वहीं मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कस्बा चौकी इंचार्ज अमित सिंह ने बताया कि मृतक युवक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। चालक की तलाश की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें