बाजार से लौट रही किशोरी से छेड़छाड़
गढ़मुक्तेश्वर। बाजार से घर लौट रही किशोरी के साथ गांव के आरोपी युवक ने छेड़छाड़ की। पीड़िता के पिता ने थाने पर तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
सिंभावली थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने थाने पर तहरीर दी है, जिसमें बताया कि शनिवार को वह गांव में एक दुकान से सामान लेने गई थी। वहां से घर लौटने के दौरान गांव के ही युवक ने छेड़छाड़ की। पीड़िता ने घर पहुंचकर परिजनों को जानकारी दी। पीड़िता के पिता ने थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई।
थानाध्यक्ष राहुल चौधरी का कहना है कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर दी गई है, आरोपी युवक की तलाश की जा रही है। संवाद