बाइक सवार बदमाशों ने महिला से कुंडल लूटे
गढ़मुक्तेश्वर। महिला को बाइक सवार दो बदमाशों ने साइड मारकर घायल कर दिया। बदमाशों ने महिला से तमंचे के बल पर कुंडल लूट लिए। महिला को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
सिंभावली क्षेत्र के गांव भरना निवासी महिला बाला देवी रविवार की दोपहर खेतों पर काम कर रहे लोगों के लिए खाना लेकर गई थी। खेतों पर खाना देकर लौटने के दौरान रास्ते में बाइक सवार दो बदमाशों ने साइड मारकर महिला को घायल कर दिया। तमंचे के बल पर बदमाशों ने महिला के कुंडल खींच लिए और भाग निकले। जिससे महिला के कान फट गए। बदमाशों के भागने के बाद महिला किसी तरह अपने घर पहुंची। परिजनों ने उपचार के लिए उसे सिंभावली के अस्पताल लेकर पहुंचे। उपचार के बाद घर भेज दिया है। वहीं सिंभावली एसओ राहुल चौधरी का कहना है कि इस संबंध में कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद