पौपाई-हरनपुरा के जंगल में प्रतिबंधित पशु के अवशेष मिलने पर जांच पड़ताल करने पहुंची पुलिस।
- फोटो : GARH
हिरनपुरा के जंगल में प्रतिबंधित पशु के मिले अवशेष, ग्रामीणों में रोष
गढ़मुक्तेश्वर। क्षेत्र के गांव हिरनपुरा के जंगल में प्रतिबंधित पशुओं के अवशेष मिलने से सनसनी फैल गई। वहीं सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस व पशु चिकित्सकों की टीम पहुंच गई। चिकित्सकों ने सैंपल लेकर जांच को भेजे वहीं अवशेषों को जमीन में दबवाया। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
गढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव पौपाई-हिरनपुरा के जंगल में शनिवार की दोपहर किसान अपने खेतों से काम करके घर लौट रहे थे, इसी दौरान किसानों ने जंगल में कुछ पशु अवशेषों को देखा। किसानों ने गांव के अन्य लोगों को सूचना दी। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस व पशु चिकित्सा विभाग की टीम भी पहुंच गई। जिन्होंने पशु अवशेषों के सैंपल लिए। जिसके बाद पुलिस ने पशु अवशेषों को जंगल में ही दबवा दिया। ग्रामीणों ने कहा कि रात में पुलिस की गश्त होनी आवश्यक है, लेकिन गश्त न होने के कारण कुछ अपराधी किस्म के लोग अंधेरा का फायदा उठाकर इस तरह के कार्यों को अंजाम देने में सफल हो जाते हैं। किसानों ने कहा कि इससे पहले कई किसानों के पशु भी चोरी हो चुके हैं, लेकिन अब तक भी कोई सुराग नहीं लग सका है। इंस्पेक्टर मुकेश कुमार का कहना है कि मौके पर जांच की गई, जिसके बाद पशु अवशेषों को जंगल में ही दबवा दिया गया है, वहीं पशु चिकित्सकों ने सैंपल लेकर प्रयोगशाला भेज दिए हैं, रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा आरोपियों की तलाश भी शुरू कर दी गई है। संवाद