पुलिस ने शहीद पार्क से अतिक्रमण हटवाया
गढ़मुक्तेश्वर। चौरी-चौरा शताब्दी महोत्सव को लेकर पुलिस ने गढ़ चौपला पर फैले अतिक्रमण को हटवाया। शासन के आदेश पर बेसिक, माध्यमिक शिक्षा के स्कूल-कॉलेज के अलावा उच्च शिक्षण संस्थानों में भी महोत्सव मनाया जाएगा।
बुधवार को गढ़ कस्बा चौकी इंचार्ज अमित सिंह ने पुलिस फोर्स के साथ गढ़ चौपला पर हो रहे अतिक्रमण को हटवाया गया। अतिक्रमण के चलते स्थानीय लोगों समेत वाहन चालकों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। इसके अलावा एसडीएम विजयवर्धन तोमर ने बताया कि चौरी-चौरा महोत्सव को लेकर विद्यार्थियों से लेकर शिक्षक आज प्रभातफेरी निकालकर इस शताब्दी महोत्सव के बारे में लोगों को जागरूक करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऑनलाइन माध्यम से कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे। सिर्फ शिक्षा विभाग ही नहीं बल्कि पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों की भी इन कार्यक्रमों में शिरकत करने की जिम्मेदारी शासन की ओर से तय की गई हैं। बता दें कि शासन के आदेश पर जहां-जहां शहीद स्मारक बनाए गए हैं। हर स्मारक पर पुष्प अर्पण किया जाएगा। इसकों लेकर पुलिस ने गढ़ चौपला पर बने शहीद पार्क पर हो रहे अतिक्रमण को हटवाया दिया है। इस कार्यक्रम में बच्चों को ऐतिहासिक घटना के बारे में भी बताया जाएगा। चार फरवरी 2021 से चार फरवरी 2022 तक चौरी-चौरा शताब्दी महोत्सव मनाने के संबंध में शासन से आदेश जारी कर दिए गए हैं। संवाद