फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में चाचा व भतीजे समेत पांच लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
हादसे में चाचा व भतीजे समेत पांच लोग घायल
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। नेशनल हाईवे और स्याना रोड पर सड़क हादसों में चाचा भतीजे समेत पांच लोग घायल हो गए, राहगीरों ने घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
जनपद रामपुर के शिवदत्त अपने साथी प्रकाश सिंह के साथ बाइक पर सवार होकर बुधवार को मेरठ जा रहे थे। जैसे ही वह गढ़ क्षेत्र में मेरठ रोड पर गांव पौपाई के पास पहुंचे तो बाइक का पहिया गड्ढे में जा उतरा, जिससे बाइक सवार दोनों साथी बाइक अनियंत्रित होने के कारण सड़क पर जा गिरे इससे दोनों घायल हो गए। वहीं दूसरी घटना में जनपद बुलंदशहर के स्याना निवासी संतोष शर्मा अपने भतीजे गोलू और भाई तनुज कुमार के साथ कार में सवार होकर हापुड़ की तरफ जा रहे थे। जैसे ही वह सिंभावली क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर गांव सरुरपुर के सामने पहुंचे तो अचानक कार के आगे पशु आ गया, जिसको बचाने के चक्कर में कार डिवाइडर से टकरा गई। जिससे कार में सवार चाचा व भतीजे समेत तीनों लोग घायल हो गए। जिसके बाद राहगीरों ने घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया। चिकित्सकों ने बताया कि घायलों व्यक्ति उपचार कराने के बाद अपने गंतव्य को रवाना हो गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें