फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिरनपुरा के जंगल में बेहोश मिले नौ मोर, बर्ड फ्लू की आशंका

विज्ञापन
गांव हिरनपुरा के जंगल में बीमार मोर मिलने पर देखते ग्रामीण। - फोटो : GARH
विज्ञापन
हिरनपुरा के जंगल में बेहोश मिले नौ मोर, बर्ड फ्लू की आशंका
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। क्षेत्र के गांव हिरनपुरा के जंगल में ग्रामीणों और किसानों को राष्ट्रीय पक्षी मोर बेहोशी की हालत में मिले। बर्ड फ्लू की आशंका के चलते ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। सूचना के बाद वन विभाग और पशु चिकित्सा विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर जांच की।
कोरोना के बाद देश भर में बर्ड फ्लू की दहशत फैली हुई है। जिले में इसको लेकर सतर्कता बरती जा रही है। गढ़ तहसील क्षेत्र के गांव हिरनपुरा के जंगल में मंगलवार की शाम खेतों से लौट रहे किसानों व ग्रामीणों को एक खेत में नौ मोर बेहोशी की हालत में पड़े दिखाई दिए। राष्ट्रीय पक्षियों को बेहोश देख ग्रामीण उनके पास पहुंचे, लेकिन फिर बर्ड फ्लू की आशंका के चलते डर के कारण पीछे हट गए। वहीं जानकारी मिलने के बाद भाकियू भानु प्रदेश महासचिव सरनजीत गुर्जर, आदेश गुर्जर, मनोज फौजी, हितेश, सुधीर, निखिल, अरुण समेत अन्य ग्रामीणों का कहना है कि अभी तक क्षेत्र में पक्षियों में किसी भी तरह की बीमारी दिखाई नहीं दी थी, लेकिन अचानक नौ पक्षियों के बेहोश हो जाने के चलते बर्ड फ्लू संक्रमण की संभावना अधिक लग रही है। ग्रामीणों ने मोरों की बीमारी के संबंध में वन विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही वन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों में भी हड़कंप मच गया। रेंजन मोहन सिंह बिष्ट के निर्देश पर वन दारोगा अनुज जोशी, वन रक्षक राहुल और कर्मराज की टीम आनन-फानन में पशु चिकित्सा विभाग की टीम को साथ लेकर मौके पर पहुंच गई। टीम ने मौके पर पहुंचकर पक्षियों की जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन

पशु चिकित्साधिकारी मदनपाल सिंह का कहना है अभी तक जंगल में पांच मोर मिले हैं, जो बेहोशी की हालत में नहीं हैं। पक्षियों के पैरों में कुछ परेशानी है। अन्य मोरों की तलाश की जा रही है। जिन्हें वन विभाग की नर्सरी में ले जाकर उपचार कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें