फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएचसी में नर्स के कमरों के ताले तोड़कर चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
पीएचसी में नर्स के कमरों के ताले तोड़कर चोरी
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। सिंभावली पीएचसी में स्टॉफ नर्स के कमरों के ताले तोड़कर चोरों ने हजारों रुपये की नकदी और आभूषण चोरी कर लिए। पीड़ित कर्मियों ने थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

सिंभावली के गांव बक्सर में स्थित पीएचसी में स्टॉफ नर्स के रूप में कार्यरत कविता और शाहना ने शनिवार को थाने पर तहरीर दी है। कविता ने बताया कि वह शनिवार को मीटिंग में गई हुई थी। वहीं शाहना ने बताया कि उसकी ड्यूटी लैबर रूम में थी। इसी दौरान चोरों ने उनके कमरों के ताले तोड़ दिए। कविता के कमरे से हजारों की नकदी व जेवरात और शाहना के कमरे में रखी हजारों की नकदी और आभूषण चोरी कर लिए। वहीं पीएचसी के स्टॉफ क्वार्टर समेत परिसर में कई बार चोरी की घटनाएं होने से चिकित्सकों और स्वास्थकर्मियों में रोष है। जिन्होंने जल्द से जल्द घटनाओं के खुलासे की मांग की है। कार्यवाहक थानाध्यक्ष एसआई लाखन सिंह का कहना है कि चोरी के संबंध में उन्हें कोई जानकारी नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें