फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूट और मारपीट के मामले में न्यायालय के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
लूट और मारपीट के मामले में न्यायालय के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। मिनी ट्रक मालिक व चालक से तमंचे के बल पर मारपीट और लूटपाट के मामले में न्यायालय के आदेश पर तीन नामजद समेत दो अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई। रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच और आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन

गढ़ क्षेत्र के गांव अल्लाबख्शपुर निवासी युसुफ ने सिंभावली थाने में न्यायालय के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिसका कहना है कि 21 दिसंबर को वह हापुड़ मंडी में गुड बेचने के लिए गया था। गुड बेचकर वह अपने मिनी ट्रक से वापस लौट रहा था। बताया कि सिंभावली पहुंचने पर उसे गांव का रहने वाला महावीर मिला, जिसने मिनी ट्रक रुकवाकर लिफ्ट ली। पीड़ित का कहना है कि कुछ दूर जाने पर आरोपी ने उससे गांव वैठ में किसी से मिलने के लिए कहा, जिसकी बात मानकर वह वैठ की तरफ चल दिया। रास्ते में दो बाइकों पर कमल और टोनी निवासी अल्लाबख्शपुर अपने दो साथियों के साथ वहां पहुंच गए। बताया कि टोनी ने मिनी ट्रक रुकवाने की कोशिश की। न रोकने पर उसने डंडा मारकर मिनी ट्रक का शीश तोड़ दिया। इसी बीच महावीर ने तमंचे के बल पर उसे आतंकित कर मिनी ट्रक रुकवा लिया। जिसके बाद सभी आरोपियों ने उसके और चालक शान मोहम्मद के साथ मारपीट कर उसके पास मौजूद 35 हजार रुपये की नकदी लूट ली और भाग निकले। पीड़ित का कहना है कि इस संबंध में उसने सिंभावली थाने में तहरीर दी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। जिसके बाद सीओ और एसपी कार्यालय में भी शिकायत की गई, परंतु कार्रवाई नहीं हो सकी। जिसके चलते उसे न्यायालय का सहारा लेना पड़ा। एसओ राहुल चौधरी का कहना है कि न्यायालय के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश करते हुए मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें