फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टोल हटवाने के लिए हिंदू युवा वाहिनी ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
टोल हटवाने के लिए हिंदू युवा वाहिनी ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। हाईवे पर अल्लाबख्शपुर के पास टोल प्लाजा को हटाने के लिए शनिवार को हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया तथा पीएम मोदी के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

शनिवार को हिंदू युवा वाहिनी गढ़ नगर प्रभारी दीपक कुमार और नगर महामंत्री संदीप कुमार के नेृतत्व में नगरवासियों ने टोल प्लाजा को हटवाने की मांग को लेकर ज्ञापन दिया। दीपक कुमार ने बताया कि हाईवे पर गढ़ के गांव अल्लाबख्शपुर के पास टोल प्लाजा कई वर्षों से चालू है। यहां पर क्षेत्रीय लोगों से जमकर वसूली की जा रही है। टोल पर की जा रही अवैध वसूली को लेकर क्षेत्र के लोगों द्वारा धरना-प्रदर्शन व तहसील का भी घेराव किया था लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। राजीव नगर निवासी पंकज लोधी ने टोल के संबंध में जन सूचना अधिकार के तहत जानकारी मांगी। जिसमें एनएचएआई ने इस टोल के संबंध में कोई जानकारी नहीं दी। टोल को हटाने के विरोध में नगरवासी भी खुलकर सामने आ गए हैं। उन्होंने कहा कि गाइडलाइन के विपरीत गढ़ में 10 साल से टोल स्थापित है, जिन पर कोई ध्यान देने को तैयार नहीं है और क्षेत्रीय लोगों को परेशान कर जमकर वसूली की जा रही है। वहीं नगरवासियों ने बताया कि आरटीआई के माध्यम से एनएचएआई ने गढ़ क्षेत्र के टोल की सही ढंग से जानकारी नहीं दी। इस मौके पर मनोज गोयल, प्रदीप, पंकज लोधी, अंकित शर्मा, तुषार पंडित, राकेश कुमार समेत दर्जनों लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें