फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूठ के सुंदरीकरण का काम अगले माह से होगा शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
पूठ के सुंदरीकरण का काम अगले माह से होगा शुरू
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। नीति आयोग के वरिष्ठ आईएएस रविंद्र कुमार ने सीडीओ समेत अन्य अधिकारियों को साथ लेकर गंगा ग्राम पुष्पावती पूठ का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को गांव के संपूर्ण विकास के निर्देश दिए।
विज्ञापन

नीति आयोग के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी ने आयोग के उपाध्यक्ष राजीव कुमार के निर्देश पर सीडीओ उदय सिंह, बीडीओ सुरेंद्र कुमार, नीति आयोग के शुभम तेवतिया, गोपाल दत्त समेत अन्य अधिकारियों को साथ लेकर तहसील क्षेत्र के गांव पुष्पावती पूठ का दौरा किया। उन्होंने अधिकारियों के साथ गांव के विकास को लेकर बनाए जा रहे खाके पर विस्तार से चर्चा की। गंगा तट पर खड़े होकर रविंद्र कुमार ने योजना के बारे में अधिकारियों से जानकारी ली। बताया कि फरवरी माह में एनएमसीजी घाट का निर्माण प्रारंभ कर देगी तथा पर्यटन विभाग द्वारा पूठ के सुंदरीकरण का काम किया जाएगा। जिसमें बायो टॉयलेट, कांपलेक्स, सोलर लाइट, प्राचीन मठों का सुंदरीकरण समेत अन्य आवश्यक कार्य जल्द ही शुरू होने वाले हैं। बीडीओ सुरेंद्र कुमार ने बताया कि सभी स्थानों का चयन कर लिया गया है, जल्द ही कार्य प्रारंभ हो जाएगा। बताया कि पर्यटन विभाग की टीम मंगलवार को पूठ में पहुंचकर तैयारियों को अंतिम रूप देगी। बताया कि गंगा का यह स्थान प्राचीन एवं ऐतिहासिक होने के साथ ही पीएम नरेंद्र मोदी के अर्थ गंगा कार्यक्रम का भी एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। इस मौके पर भारत भूषण गर्ग, मूलचंद आर्य, राहुल उपाध्याय, सूबेदार जगदीश सिंह चौहान, महेश केवट, दीन मोहम्मद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें