युवक के बैंक खाते से 37 हजार निकाले
गढ़मुक्तेश्वर। सिंभावली क्षेत्र की एक बैंक शाखा में युवक के खाते से 37 हजार रुपये से अधिक की नकदी निकाल ली गई। पीड़ित ने थानेे पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जनपद बुलंदशहर के थाना बीबीनगर क्षेत्र के गांव लाडपुर निवासी अभिषेक पूनिया ने सिंभावली थाने में तहरीर दी है, जिसमें बताया कि उसका सिंभावली क्षेत्र में स्थित एक बैंक शाखा में खाता है। पीड़ित का कहना है कि उसके बैंक खाते से एक मोबाइल एप के माध्यम से साइबर ठगों ने 37 हजार 500 रुपये की रकम निकाल ली। पीड़ित ने बताया कि ठगों ने कई बार में उक्त रकम निकाली है, बताया कि दो जनवरी से लेकर पांच जनवरी तक पैसे निकाले गए। जिसकी जानकारी पांच जनवरी को उसके मोबाइल पर मेसेज आने के बाद लगी। पीड़ित ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। थानाध्यक्ष राहुल चौधरी का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। संवाद