फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर कोयले से भरा ट्रक पलटा, तीन ट्रैक्टर हुए क्षतिग्रस्त

विज्ञापन
गढ़ में नेशनल हाईवे किनारे पलटे ट्रक के नीचे दबे ट्रैक्टर हुए क्षतिग्रस्त। - फोटो : GARH
विज्ञापन
हाईवे पर कोयले से भरा ट्रक पलटा, तीन ट्रैक्टर हुए क्षतिग्रस्त
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। नेशनल हाईवे पर कोयले से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे वहां पर मकान और दुकानों के बाहर खड़े तीन ट्रैक्टर भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए। हालांकि बड़ा हादसा होने से टल गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर क्रेन के सहारे से ट्रक समेत कोयले को मौके से हटवाया।
गढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव अल्लाबख्शपुर के सामने नेशनल हाईवे किनारे मंगलवार की सुबह करीब 11 बजे दिल्ली की तरफ से एक कोयले से भरा ट्रक अमरोहा की तरफ जा रहा था। जैसे ही ट्रक गांव अल्लाबख्शपुर के सामने पहुंचा तो अचानक से चालक नियंत्रण खो बैठा और ट्रक हाईवे किनारे बने मकानों और दुकानों के बाहर गड्ढे में पलट गया। गनीमत रही कि ट्रक की टक्कर मकानो और दुकानों में नहीं लगी। वहीं घटना के समय उस स्थान पर कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। दुर्घटना में ट्रक में लदा सैकड़ों क्विंटल कोयला भी बिखर गया। वहीं प्रजापति ऑटोमोबाइल्स के यहां खड़े तीन ट्रैक्टर क्षतिग्रस्त हो गए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की मदद से ट्रक को मकान और दुकान के बाहर से हटवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चौकी इंचार्ज सत्यपाल सिंह का कहना है कि ट्रक पलटने से तीन ट्रैक्टर क्षतिग्रस्त हो गए हैं। ट्रक के चालक और क्लीनर मौके से भाग निकले। ट्रक को मौके से हटवा दिया गया है, तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें