फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घटतौली होने पर किसानों ने तौलकर्मी को बनाया बंधक, किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
घटतौली होने पर किसानों ने तौलकर्मी को बनाया बंधक, किया प्रदर्शन
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। गांव लुहारी में किसानों ने घटतौली होने पर गन्ना क्रय केंद्र के तौलकर्मी को बंधक बनाकर प्रदर्शन किया, जिसके बाद सूचना पर पहुंचे शुगर मिल के डिप्टी केन मैनेजर ने किसानों को शांत कर तौल कर्मी पर कार्रवाई का आश्वासन दिया।
गढ़ तहसील क्षेत्र के गांव लुहारी में बने गन्ना क्रय केंद्र पर बृहस्पतिवार की दोपहर किसान जगवीर सिंह ट्रैक्टर-ट्रॉली में गन्ना लादकर पहुंचे। जहां उन्होंने तौलकर्मी को बुलाकर गन्ना तौलवाना शुरू करा दिया। आरोप है कि उसके ट्रैक्टर-ट्रॉले में गन्ना अधिक था, लेकिन तौलकर्मी द्वारा तौल में गड़बड़ी देखने को मिली। जिसको देख उसने तौलकर्मी से दोबारा गन्ना तौलने की बात कही, जिसपर उसने अभद्रता शुरू कर दी। तौलकर्मी के अभद्रता करने से किसान भी गुस्सा हो उठा, जिसने गांव के अन्य किसानों को मौके पर बुलाकर हंगामा शुरू दिया। किसानों ने बताया कि सिंभावली शुगर मिल के क्रय केंद्र पर किसानों के साथ अभद्रता, घटतौली समेत अन्य मामलों के संबंध में शिकायत मिलती रहती है, लेकिन विभागीय अधिकारी भी कोई कार्रवाई करने में रुचि लेते नजर नहीं आते हैं। जिससे किसानों का खुलकर उत्पीड़न हो रहा है। इस दौरान भड़के किसानों ने तौलकर्मी को बंधक बना प्रदर्शन किया। किसानों ने गड़बड़ी और अभद्रता का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

तौलकर्मी पर कार्रवाई का दिया आश्वासन
- हंगामे की सूचना पर पहुंचे सिंभावली शुगर मिल के डिप्टी केन मैनेजर डीपी सिंह ने किसानों को तौलकर्मी पर कार्रवाई का आश्वासन देते हुए शांत कराया। इस मौक पर प्रदर्शन करने वालों में गंगासरन शर्मा, चौधरी ब्रजपाल सिंह, गंगा सरण शर्मा, अरविंद चौधरी, यशपाल सिंह, कुलदीप, पिंटू, संजय, सल्लूू, जगबीर, बब्लू, जगदीश, जशबीर, दुष्यंत शर्मा, अंकुर आदि किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें