फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने महिला से की छेड़छाड़ व मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
युवक ने महिला से की छेड़छाड़ व मारपीट
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। बाजार जा रही महिला से युवक ने छेड़छाड़ की, विरोध करने पर मारपीट कर घायल कर दिया। महिला के पति थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

सिंभावली क्षेत्र की एक कॉलोनी निवासी एक व्यक्ति ने बुधवार को थाने में तहरीर दी है। जिसका कहना है कि बुधवार की दोपहर उसकी पत्नी बाजार में सामान की खरीदारी करने के लिए गई थी। रास्ते में एक युवक ने उसे रोक लिया। जिसके उसकी पत्नी के साथ अभद्रता और अश्लील फब्तियां कसते हुए छेड़छाड़ शुरू कर दी। जिसका विरोध करने पर आरोपी ने उसके साथ मारपीट भी की। लोगों को आता देखकर आरोपी धमकी देते हुए भाग निकला। जिसके बाद घर पहुंचकर पत्नी ने उसे घटना के संबंध में जानकारी दी। जिसके बाद वह आरोपी के घर पहुंचा, तो आरोपी ने उसके साथ भी अभद्रता की। पीड़ित ने आरोपी युवक को नामजद करते हुए कार्रवाई की मांग की है। एसओ राहुल चौधरी का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच करते हुए आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें