फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालाब में मिला पांच वर्षीय बच्ची का शव

विज्ञापन
बच्ची का फाइल फोटो। - फोटो : GARH
विज्ञापन
तालाब में मिला पांच वर्षीय बच्ची का शव
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव में पांच वर्षीय बच्ची बृहस्पतिवार की दोपहर संदिग्ध परिस्थिति में लापता हो गई थी, जिसका शव गांव के तालाब में पड़ा मिला। मौके पर पहुंचे एएसपी समेत अन्य टीमों ने जांच करते हुए बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं पुलिस बच्ची की मौत तालाब में डूबने से बता रही है।
बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव जखैड़ा रहमतपुर निवासी अख्तर ने बृहस्पतिवार की शाम को थाने में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिसमें उल्लेख किया था कि उसकी 5 वर्षीय बेटी सुमैय्या दोपहर को घर के बाहर खेल रही थी, खेलने के दौरान वह संदिग्ध परिस्थिति में लापता हो गई थी। जिसको काफी तलाश किया लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका। जिसके बाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर बच्ची की तलाश करनी शुरू कर दी।
विज्ञापन

एसओ नीरज कुमार ने बताया कि शुक्रवार को गांव के तालाब में सुमैय्या का शव पड़ा दिखाई दिया। पुलिस ने आनन-फानन में बच्ची के शव को बाहर निकलवाया। सूचना मिलते ही एएसपी सर्वेश मिश्रा, सीओ पवन कुमार और स्वाट टीम इंचार्ज रविरतन भी मौके पर पहुंच गए। जिन्होंने बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इस मौके पर डॉग स्क्वायड, स्वॉट टीम समेत अन्य टीमों ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की।
विज्ञापन

सीओ पवन कुमार ने बताया कि बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, वहीं प्रथम दृष्टया मामला तालाब में डूबकर मौत होने से लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें