फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेराई सत्र शुरू होते ही लोगों की बढ़ी मुसीबत

विज्ञापन
विज्ञापन
पेराई सत्र शुरू होते ही लोगों की बढ़ी मुसीबत
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। सिंभावली शुगर मिल का पेराई सत्र शुरू होने के साथ ही क्षेत्र के लोगों की मुश्किलें बढ़ना शुरू हो गया है। मिल की छाई से कई लोगों की आंखों में परेशानी के साथ ही वातावरण में धुंध सी छाने से दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लेकिन मिल प्रबंधन और प्रदूषण विभाग के अधिकारी लोगों की समस्या की तरफ ध्यान नहीं दे रहे। स्थानीय लोगों ने समस्या के समाधान की मांग की है।
लोगों का कहना है कि मिल से निकलने वाली छाई लोगों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। राहगीरों खासतौर पर बाइक सवार लोगों को खासी दिक्कत झेलनी पड़ रही है। सड़कों पर निकलने के दौरान आंखों में छाई गिरना आम सी बात हो गई है। जिससे आंखों में घाव हो जाते हैं। अस्थमा के रोगियों के लिए भी छाई परेशानी का सबब बनी हुई है। गांव बक्सर के पूर्व प्रधान आरिफ का कहना है कि मिल की छाई से लोग कई सालों से परेशान हैं। हर साल कई लोग आंखों की रोशनी तक गंवा देते हैं। जिसकी शिकायत मिल प्रबंधन के अलावा स्थानीय प्रशासन और प्रदूषण बोर्ड से की जा चुकी है, लेकिन ठोस कार्रवाई संभव नहीं हो सकी है। शिकायत के बाद मिल प्रबंधन कुछ दिनों के लिए मशीनें चलाकर छाई कुछ कम कर देते हैं। फिर वहीं स्थिति बन जाती है। गांव खुडलिया निवासी निशांत चौधरी का कहना है कि मिल की छाई से रास्तों पर निकलना दूभर हो गया है। छाई के चलते वातावरण में धुंध सी छाई रहती है। घरों और धो कर सुखाए गए कपड़ों पर छाई की काली परत जम जाती है। परेशानी का जल्द समाधान होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
सिंभावली शुगर मिल के सीजीएम पावर अनिल कुमार चौरसिया का कहना है कि छाई को उड़ने से रोकने के लिए आईडी फैल लगाया हुआ है, कभी-कभी फैन बंद होने के कारण छाई उड़ जाती है, जिसे रोकने के प्रबंध किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें