फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्याना चौपले पर मिला ग्रामीण का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
स्याना चौपले पर मिला ग्रामीण का शव
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। नगर में स्याना चौपले पर ग्रामीण का शव पड़ा मिला। शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
गढ़ कोतवाली क्षेत्र के स्याना चौपले के निकट स्थित खेतों में सड़क किनारे बुधवार को राहगीरों को एक व्यक्ति का शव पड़ा मिला। जिसकी सूचना लोगों ने पुलिस को दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त का प्रयास किया। कोतवाली मुकेश कुमार ने बताया कि मृतक की शिनाख्त बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव करीमपुर निवासी करोड़ी (40 वर्ष) के रूप में हुई है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा। वहीं परिजनों की तहरीर मिलने के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें