फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में महिला समेत चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क हादसे में महिला समेत चार घायल
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। नेशनल हाईवे पर ट्रक की साइड लगने से डिवाइडर पर चढ़ी कार में महिला समेत चार लोग घायल हो गए। राहगीरों की मदद से घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। बुलंदशहर के शिकारपुर निवासी नवनीत अपनी पत्नी सुधा, बेटी रमा और बेटा शंकर के साथ कार में सवार होकर बुधवार को अमरोहा रिश्तेदारी में जा रहे थे। इसी बीच गढ़ के गांव बदरखा के पास पहुंचे तो पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी कार को ओवरटेक करने के दौरान साइड मार दी और फरार हो गया। जिससे कार चालक नवनीत कार से नियंत्रण खो बैठा और कार डिवाइडर पर चढ़ गई। जिसमें कार में सवार महिला और बच्चे घायल हो गए। राहगीरों और ग्रामीणों ने घायलों को कार से निकालकर आनन फानन में निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें