फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं ने तहसील मुख्यालय का किया घेराव

विज्ञापन
विज्ञापन
आप कार्यकर्ताओं ने तहसील मुख्यालय का किया घेराव
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। कृषि कानूनों के पास होने के विरोध में आप पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने इसे किसानों के लिए काला कानून बताते हुए केंद्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। वहीं राष्ट्रपति के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष डॉ. नरेंद्र सोलंकी के नेतृत्व में मंगलवार को कृषि कानूनों के विरोध में पदाधिकारी और कार्यकर्ता आंबेडकर चौपले पर एकत्र हुए। जहां से पैदल मार्च करते हुए केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर तहसील मुख्यालय पहुंचे। डॉ. नरेंद्र सोलंकी ने कहा कि पीएम मोदी द्वारा जो कृषि कानूनों को लाया गया है। वह किसानों के अहित में है। किसानों को परेशान करने के लिए केंद्र सरकार ने यह कदम उठाया है। उन्होंने केंद्र में मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार तानाशाही रवैया अपनाकर ऐसे कानून बना रही है। जिनका धरातल पर आमजन भी समर्थन में नहीं है। आप नेता उदयवीर शर्मा ने कहा कि किसानों की आय दोगुना करने का ढोल पीटने वाली सरकार किसान विरोधी साबित हो रही है। भाजपा द्वारा किसानों के साथ खुलकर धोखा किया जा रहा है। वहीं उन्होंने कहा कि किसान के साथ-साथ आमजन को अपनी बात कहने का मौका तक नहीं दिया जा रहा है। वहीं आप कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर रविंद्र सिंह पूनिया, राजकुमार सागवान, चंद्रवीर राठी, अशोक, डॉ. अंसार खां, आकिल, महेंद्र, रवि, सचिन, सुबोध शर्मा, बिजेंद्र, रोहताश, केपी लोधी, राहुल आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें