फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काले कानून बनाकर जनता की आवाज दबा रही सरकार

विज्ञापन
गढ़ तहसील में केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन के बाद एसडीएम को ज्ञापन देते पूर्व मं - फोटो : GARH
विज्ञापन
काले कानून बनाकर जनता की आवाज दबा रही सरकार
विज्ञापन

हापुड़। केंद्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ सपा कार्यकर्ताओं ने सोमवार को पूर्व मंत्री मदन चौहान के नेतृत्व में गढ़ तहसील मुख्यालय का घेराव कर धरना प्रदर्शन किया। जिसमें क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं के साथ ही केंद्र और प्रदेश सरकार पर गलत नीतियों पर काम करने का आरोप लगाया। विभिन्न मुद्दों को लेकर राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन भी एसडीएम को सौंपा।
विज्ञापन

पूर्व मंत्री मदन चौहान ने कहा कि सरकार काले कानून बनाकर स्वतंत्र भारत के नागरिक की आवाज को दबाया जा रहा है। प्रदेश में तीन साल के अंदर हत्या, चोरी, लूट और दुष्कर्म की घटनाओं से आपराधिक ग्राफ बढ़ा है। सरकार पूरी तरह से विफल साबित दिखाई दे रही है। जिला उपाध्यक्ष रुपेश पंडित ने कहा कि गेहूं, धान समेत फसलों की कीमत कम मिलने के कारण किसानों को आर्थिक नुकसान पहुंच रहा है। विद्युत बिलों में गड़बड़ी की जा रही है, जिसके चलते पीड़ितों को कार्यालयों के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सुबोध नागर ने कहा कि रोजगार के नाम पर सरकार शून्य है, जिससे आज का युवा दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर हैं। धरना प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने कहा कि गढ़ की सड़कों का बुरा हाल है, शासन प्रशासन सुनने को तैयार नहीं है। इसके अलावा पूर्व मंत्री ने गढ़ पालिका क्षेत्र के दो वार्डों में आवागमन के लिए वसूले जा रहे टोल टैक्स का भी मुद्दा उठाया। वहीं सीवर समेत अन्य समस्याओं को अवगत कराते हुए एसडीएम को राज्यपाल के नाम का ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर फारुख प्रधान, बोबी त्यागी, अमित शर्मा, रईस, राकेश चौहान, पप्पू ठाकुर, गेंदा सिंह, शहजाद चौधरी, रणधीर तोमर, आरिफ प्रधान, बब्लू यादव, राहुल कुमार, रिंकू चौधरी, उपेंद्र चौहान, असलम, कमरुदीन, देवेंद्र शर्मा, नरेश गुर्जर, दिनेश प्रधान, मनोज चौहान, रामकुमार त्यागी, विक्रांत त्यागी, सतपाल चौहान, बब्बल प्रधान, दिनेश चौधरी, अनुराग प्रधान, ब्रजपाल चौहान, जयवीर चौधरी, कालीचरण, चंद्रपाल, धर्मवीर चौहान, जितेंद्र गोयल समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें