फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

8 घंटे बिजली गायब होने से बिलबिलाए नगरवासी

विज्ञापन
विज्ञापन
आठ घंटे ठप रही आपूर्ति, गर्मी में लोगों के छूटे पसीने
विज्ञापन

हापुड़। नेशनल हाईवे 9 पर सड़क पर कार्य करने के दौरान जेसीबी से अंडरग्राउंड केबिल कट गया। इससे क्षेत्र की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। घंटों बिजली गुल रहने से गर्मी में लोगों की परेशानी बढ़ गई। लोग घंटों पसीना बहाने को मजबूर रहे।
विज्ञापन

गढ़ में नेशनल हाईवे पर राही होटल के पास करीब नौ बजे बिजली घर नंबर दो पर एनएचएआई द्वारा कार्य कराया जा रहा था। जहां जेसीबी ने जमीन खोदने के दौरान वहां से निकल रहे बिजली के मेन सप्लाई अंडरग्राउंड केबिल को काट दिया, केबिल कटने से क्षेत्र की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। आपूर्ति ठप होने की सूचना मिलते ही विद्युत निगम की टीम जांच में जुट गई, लेकिन घंटो तलाश करने के बाद कटा हुआ केबिल मिला। जिसके बाद बिजली आपूर्ति सुचारु की गई। करीब आठ घंटे तक लगातार बिजली आपूर्ति ठप होने से उमस भरी गर्मी में लोगों के पसीने छूट गए। वहीं इंवर्टर तक ठप होने से बिजली के पंखे भी शोपीस बन गए। घंटों बाद बिजली आपूर्ति सुचारु होने पर लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

एक्सईएन केपी पुरी ने बताया कि लाइन की जांच के दौरान कटे मिले केबिल को ठीक कराकर आपूर्ति सुचारु करा दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें