फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंडरपास के लिए सिखैड़ा के ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
अंडरपास के लिए सिखैड़ा के ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। गांव सिखैड़ा के ग्रामीणों ने निर्माणाधीन बाईपास में गांव के निकट अंडरपास बनाए जाने की मांग को लेकर एनएचएआई के खिलाफ प्रदर्शन किया। 24 घंटे में मांग पूरी न होने पर किसानों ने काम रोकने की भी चेतावनी दी है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि हापुड़ के ततारपुर से सिखैड़ा के जंगलों से होकर गांव वैठ होते स्याना-बुलंदशहर रोड तक बाईपास का निर्माण कराया जा रहा है। लेकिन सिखैड़ा में किसानों को अपने खेतों पर जाने के लिए अंडरपास नहीं दिया गया है। जो अंडरपास बनाया गया है, उस तक जाने के लिए किसानों को तीन किलोमीटर लंबा चक्कर लगाना पड़ेगा। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि गांव के निकट अंडरपास की मांग को लेकर कई बार एनएचएआई और प्रशासन से वार्ता की जा चुकी है, कई बार पत्र भी भेजे गए हैं। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो पा रही। जिसके चलते किसानों और ग्रामीणों में रोष है। किसानों ने चेतावनी दी कि यदि 24 घंटे में उनकी मांग पर संज्ञान नहीं लिया, तो बाईपास निर्माण कार्य रोककर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ जाएंगे। इस मौके पर इमरान खान, इसरार अली, ताहिर अली, इंसाफ अली, शोएब खान, खिलाफत, आफताब, अभय त्यागी, सोमपाल कश्यप, अंजार, डॉ. कामिल, भूरे, लताफत, ओमवती, जगवती,सुनीता, संजीव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें