फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दौताई के जंगल में दिखा तेंदुआ, ग्रामीणों में दहशत

विज्ञापन
विज्ञापन
दौताई के जंगल में दिखा तेंदुआ, ग्रामीणों में दहशत
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। क्षेत्र के गांव दौताई के जंगल में मंगलवार को खेतों पर काम करने जा रहे किसानों को तीन अलग-अलग स्थानों पर तेंदुआ दिखाई दिया। जिसके बाद ग्राम प्रधान पति और ग्रामीणों ने लाठी डंडे लेकर जंगल में तेंदुए की तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। वन विभाग द्वारा जंगल में पिंजरा लगाने और जंगली पशु के संबंध में छानबीन की बात कही है।
गढ़ क्षेत्र के गांव दौताई में किसान इकबाल, इमलाक, असलम को अलग-अलग स्थानों पर तेंदुआ नजर आया। इकबाल ने बताया कि वह अपने खेतों में एक पेड़ पर बनाए हुए मचान पर सोया हुआ था। अचानक आहट होने पर उसकी आंख खुल गई, तो पास में ही स्थित रजवाहे के पास उसे एक तेंदुआ नजर आया, जिसे देखकर वह भयभीत हो गया। उसने फोन कर ग्रामीणों को सूचना दी। तेंदुए के जाने के बाद उसने मचान से नीचे उतरने की कोशिश की, इस दौरान नीचे गिरने से वह घायल हो गया।
विज्ञापन

वहीं इमलाक ने बताया कि खेतों पर काम करने के दौरान उसे खेतों से कुछ दूर स्थित तारा नाली के पास तेंदुआ नजर आया। जिसे देखकर उनके होश उड़ गए। इसके अलावा असलम ने बताया कि खेतों पर जाने के दौरान रास्ते में एक खेत में उसे भी तेंदुआ नजर आया, जिसे देखकर वह वापस गांव लौट आया। गांव के जंगल मे तेंदुए होने की सूचना मिलने के बाद ग्राम प्रधान पति राशिद चौधरी ग्रामीणों को साथ लेकर जंगल में पहुंच गए। जहां उन्होंने लाठी-डंडे लेकर घंटों तेंदुए की तलाश की और वन विभाग को सूचना दी। घंटों तलाश के बाद भी तेंदुए का कुछ पता नहीं चल सका।
विज्ञापन

वन क्षेत्राधिकारी मोहन सिंह बिष्ट ने बताया कि बुधवार को गांव में टीम भेजकर छानबीन कराई जाएगी। आवश्यकता पड़ने पर जंगल में पिंजरा लगवाया जाएगा। वहीं उनका कहना है कि ग्रामीणों द्वारा अलग-अलग स्थान पर एक ही जानवर को देखा है। जांच के बाद ही तेंदुआ होने की पुष्टि हो सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें