गृहक्लेश में युवक ने फंदा लगाकर दी जान
गढ़मुक्तेश्वर। सिंभावली क्षेत्र में एक युवक ने गृहक्लेश के चलते फंदा लगाकर जान दे दी। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया, वहीं सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सिंभावली थाना क्षेत्र के गांव देवली निवासी संजीव (37) का अपने परिजनों से विवाद चल रहा था। जिससे वह मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। मंगलवार की रात युवक ने अपने आप को कमरे में बंद कर लिया। रात में किसी समय छत पर लगे पंखे से फंदा लगाकर जान दे दी। बुधवार की सुबह जब युवक काफी देर तक भी बाहर नहीं निकला, तो परिजनों को चिंता होने लगी। जिसके बाद परिजन उसके कमरे में पहुंचे। जहां उसे पंखे पर लटका देखकर परिजनों में कोहराम मच गया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। लोगों ने बताया कि युवक के तीन बच्ची है। थानाध्यक्ष महेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लगा रहा है, इसके बावजूद भी शव को पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है। आगे की कार्रवाई रिपोर्ट आने के बाद की जाएगी।