ग्राम सचिव ने अभद्रता और दस्तावेज फाड़ने का लगाया आरोप
गढ़मुक्तेश्वर। सिंभावली क्षेत्र के गांव दत्तियाना के ग्राम पंचायत सचिव अमित त्यागी ने थाने में तहरीर दी है। जिसका कहना है कि गांव में रहने वाले एक व्यक्ति ने हैंडपंप की मरम्मत को लेकर आईजीआरएस के तहत शिकायत दर्ज कराई थी। बृहस्पतिवार को वह शिकायत का निस्तारण करने के लिए गांव में गया। जहां ग्राम प्रधान समेत कुछ ग्रामीणों को साथ ले जाकर मौके पर निस्तारण किया। जिसके बाद उसने शिकायतकर्ता को फोन कर निस्तारण के बारे में जानकारी दी। तो शिकायतकर्ता ने उसे अपने घर बुला लिया। जहां आरोपी ने उसके साथ अभद्रता की। जिसका विरोध करने पर आरोपी ने उसे गांव में न घुसने की धमकी देते हुए उसके पास मौजूद सरकारी दस्तावेज फाड़ दिए। उस समय मौके पर मौजूद ग्राम प्रधान और अन्य ग्रामीणों ने उसे बचाया। पीड़ित ने आरोपी को नामजद करते हुए कार्रवाई की गुहार लगाई है।
एसओ महेंद्र त्रिपाठी का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच करते हुए आरोपी की तलाश की जा रही है।