फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम प्रधान ने लेखपाल पर रिश्वतखोरी का आरोप लगाया

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राम प्रधान ने लेखपाल पर रिश्वतखोरी का लगाया आरोप
विज्ञापन

- एडीएम को पत्र भेजकर कार्रवाई की गुहार लगाई
संवाद न्यूज एजेंसी
गढ़मुक्तेश्वर। गांव पूठ के प्रधान ने हल्का लेखपाल पर ग्राम समाज की भूमि के पट्टे आवंटित करने की एवज में ग्रामीणों से रिश्वत मांगने का आरोप लगाया है। ग्राम प्रधान ने एडीएम को पत्र भेजकर जांच और कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

गढ़ तहसील क्षेत्र के गांव पूठ के ग्राम प्रधान दीन मोहम्मद ने शुक्रवार को एडीएम को शिकायती पत्र भेजा है। ग्राम प्रधान का कहना है कि प्रशासन द्वारा ग्राम समाज की भूमि के पट्टों का आवंटन ग्रामीणों को किया जा रहा है। प्रधान का आरोप है कि हल्का लेखपाल ग्राम समाज की भूमि के पट्टों का आवंटन करने की एवज में प्रत्येक लाभार्थी से आठ-आठ हजार रुपये अवैध धन की मांग कर रहा है। ग्राम प्रधान दीन मोहम्मद का कहना है कि अब तक लेखपाल द्वारा करीब 100 लोगों से भी ज्यादा से लगभग आठ लाख रुपये वसूल लिए हैं, लेकिन अभी तक भी ग्रामीणों को पट्टों का आवंटन नहीं हो सका है। जिसके चलते ग्रामीण परेशान हैं। ग्राम प्रधान ने एडीएम को पत्र भेजकर मामले की जांच कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

एसडीएम विजयवर्धन तोमर का कहना है कि मामला उनकी जानकारी में नहीं है, शिकायत मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें