फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मामूली कहासुनी पर तीन भाइयों को मारपीट कर घायल किया

विज्ञापन
विज्ञापन
मामूली कहासुनी पर तीन भाइयों को मारपीट कर किया घायल
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। गांव मुरादपुर में तीन दिन पहले हुई मामूली कहासुनी के बाद पड़ोसियों ने घर में घुसकर तीन सगे भाइयों को मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

सिंभावली क्षेत्र के गांव मुरादपुर निवासी अर्जुन ने बृहस्पतिवार को थाने में तहरीर दी है। जिसका कहना है कि तीन दिन पहले उसका गांव में पड़ोस में ही रहने वाले एक युवक से मामूली विवाद हो गया था। उस समय ग्रामीणों के हस्तक्षेप के चलते मामला शांत हो गया, लेकिन बुधवार की रात पड़ोसी हाथ में लाठी-डंडे लेकर उसके घर में घुस आए। जिन्होंने घर में घुसते ही उसके और उसके परिजनों के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी-डंडों से मारपीट कर उसे और उसके भाइयों विकास, दीपांशु को मारपीट कर घायल कर दिया। हंगामा होने पर आस पड़ोस के लोगों को आता देखकर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। जिसके बाद परिजनों ने उन्हें गंभीर हालत में स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के बाद वह तहरीर लेकर थाने पहुंचा है। पीड़ित ने आरोपियों को नामजद करते हुए कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

एसओ महेंद्र त्रिपाठी का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच करते हुए आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें