फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंडरग्राउंड केबिल में फाल्ट से धनपुरा बिजलीघर की बिजली आपूर्ति प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
केबिल में फाल्ट से धनपुरा बिजलीघर की आपूर्ति प्रभावित
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। सिंभावली क्षेत्र में रेलवे लाइन के नीचे से गुजर रहे अंडरग्राउड बिजली के केबिल में फाल्ट के चलते धनपुरा बिजलीघर की बिजली आपूर्ति प्रभावित हो रही है, लेकिन रेलवे विभाग का सहयोग न मिलने के कारण फाल्ट ठीक नहीं हो पा रहा। भाकियू भानू के पदाधिकारियों ने उत्तर रेलवे के सेक्शन इंजीनियर को पत्र लिखकर विद्युत निगम का सहयोग कर फाल्ट ठीक कराने की मांग की है।
विज्ञापन

भाकियू भानू के जिलाध्यक्ष पवन हूण, योगेश त्यागी, डॉ. दया प्रकाश, वीरेंद्र सिंह, जितेंद्र समेत किसानों ने सोमवार को रेलवे विभाग के सेक्शन इंजीनियर को पत्र भेजा है। जिनका कहना है कि सिंभावली क्षेत्र के गांव धनपुरा में स्थित बिजलीघर के धनपुरा फीडर के लिए रेलवे लाइन के नीचे से भूमिगत केबिल है। 27 फरवरी 2020 में केबिल में फाल्ट हो गया था। जिसके चलते गांव दत्तियाना, धनुपरा, फरीदपुर, बिरसंगपुर, मुक्तेशरा, शकरपुर, पीरनगर, डिबाई समेत दर्जनों गांवों की बिजली आपूर्ति प्रभावित हो गई है, लेकिन रेलवे विभाग द्वारा सहयोग न मिलने के कारण विद्युत निगम के अधिकारी-कर्मचारी उक्त केबिल को ठीक नहीं कर पा रहे हैं। पदाधिकारियों ने विद्युत निगम का सहयोग करने की मांग की है, जिससे फाल्ट ठीक कराकर विद्युत निगम ग्रामीणों को परेशानी से निजात दिला सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें