फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तार टूटने से कई मोहल्लों की बिजली आपूर्ति गुल

विज्ञापन
विज्ञापन
तार टूटने से दस घंटे गुल रही कई मोहल्लों की बत्ती
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। नगर के तहसील रोड पर बिजली के तार टूटने से सैकड़ों घरों की बिजली आपूर्ति लगभग दस घंटे तक गुल रही। जिससे उमस भरी गर्मी में लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। वहीं व्यापार मंडल ने नगर क्षेत्र में बिजली आपूर्ति सहीं ढंग से न किए जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
नगर में तहसील रोड पर तहसील मुख्यालय के सामने बिजली की पुरानी और जर्जर लाइन के तार सोमवार की सुबह पांच बजे अचानक टूट कर गिर गए। जिससे मोहल्ला आदर्शनगर, तहसील मुख्यालय समेत आसपास के क्षेत्र के सैकड़ों घरों की बिजली सुबह से ही गुल हो गई। दिन निकलते ही बिजली आपूर्ति ठप होने से लोग उमस भरी गर्मी से बिलबिला उठे। पांच बजे गायब हुई बिजली दोपहर करीब तीन बजे सुचारु हो सकी। लेकिन इस दौरान इंवर्टर भी ठप होने से लोगों के घरों में लगे पंखे भी शोपीस बनकर रह गए। सील हुए क्षेत्र में दिन भर बिना बिजली लोगों को समय बिताना भारी रहा। पेयजल समेत अन्य जरूरतों के लिए भी परेशानी झेलनी पड़ी। आपूर्ति सुचारु होने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। वहीं उप्र उद्योग व्यापार मंडल नगराध्यक्ष मूलचंद सिंघल, व्यापारी संजय चावला का कहना है कि शासन द्वारा तीर्थनगरी गढ़मुक्तेश्वर में 22 घंटे निर्बाध बिजली आपूर्ति का आदेश दिया हुआ है। इसके बावजूद भी नगर और ब्रजघाट क्षेत्र में विद्युत निगम द्वारा अंधाधुंध कटौती की जा रही है। लो-वोल्टेज भी बड़ी समस्या बनी हुई है। उन्होंने आपूर्ति शासनादेश के अनुसार सुचारु न होने पर आंदोलन समेत सीएम को शिकायती पत्र भेजने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक्सईएन केपी पुरी का कहना है कि सूचना मिलने के बाद कर्मियों को भेजकर तार जुड़वा कर आपूर्ति सुचारु कर दी गई है। वहीं नगर क्षेत्र में रोस्टर के आधार पर आपूर्ति की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें