फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दबिश से लौट रहे पुलिसकर्मियों की कार पलटी

विज्ञापन
विज्ञापन
दबिश से लौट रहे पुलिसकर्मियों की कार पलटी, तीन की मौत
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। गुरुग्राम से दबिश में अपह्त युवती और अपहरणकर्ता को लेकर लखीमपुर खीरी लौट रही पुलिस की कार सिंभावली क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसमें एक पुलिसकर्मी, कार चालक और अपहरण के आरोपी की मौत हो गई। वहीं दारोगा समेत चार लोग घायल हो गए। सभी घायलों को हापुड़ और मेरठ के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
जनपद लखीमपुर के थाना धौरहरा पुलिस की टीम शनिवार की रात हरियाणा प्रदेश के गुरुग्राम में एक अपह्त युवती की तलाश में दबिश देने के लिए गई थी। रविवार को टीम गुरुग्राम से अपहत युवती और आरोपी को बरामद कर लखीमपुर खीरी वापस लेकर जा रही थी। सुबह करीब चार बजे जैसे ही कार सिंभावली क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर शुगर मिल गेट के सामने पहुंची तो चालक अचानक कार से नियंत्रण खो बैठा। कार अनियंत्रित होकर पलट गई, जो डिवाइडर तोड़ते हुए गढ़ की तरफ से आ रही एक दूसरी कार से भी टकरा गई।
विज्ञापन

घटना में धौरहरा थाने में तैनात पुलिसकर्मी सचिन कुमार, कार चालक मयराज और युवती के अपहरणकर्ता जसवंत की मौके पर ही मौत हो गई। इसके अलावा कार में मौजूद एसआई धमेंद्र सिंह यादव, महिला कांस्टेबल दीपिका यादव, अपह्त युवती रेखा गंभीर रूप से घायल हो गई। वहीं दूसरी कार का चालक विनोद दुआ निवासी गांव सुरेना थाना मुरादनगर भी घायल हो गया।
तेज धमाके के साथ चीख पुकार सुन लोगों की खुली आंख
- हाईवे पर कार अनियंत्रित होकर पलटने के बाद दूसरी कार से टकरा गई। जिससे हुई तेज आवाज सुनकर आसपास में रहने वाले लोगों की आंख खुली। मौके पर बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। इस दौरान दोनों कारों में मौजूद घायलों में चीख पुकार मची हुई थी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को स्थानीय लोगों की मदद से कारों से बाहर निकलवाया। घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उन्हें मेरठ और हापुड़ के लिए रेफर कर दिया गया। शवों को कब्जे में ले लिया गया है।
विज्ञापन

कोट
सिंभावली थानाध्यक्ष महेंद्र त्रिपाठी का कहना है कि मृतकों के शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घायलों को उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। क्रेन की मदद से दोनों कारों को हाईवे से हटवाकर कब्जे में ले लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें