फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेमौसम झमाझम बारिश से बदला मौसम

विज्ञापन
विज्ञापन
बेमौसम बारिश से फसलों को हुआ नुकसान
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। गढ़ नगर समेत आसपास के क्षेत्र में शनिवार की रात हुई बेमौसम बारिश से मौसम का मिजाज बदल गया। वहीं आंधी से खेतों में खड़ी गेहूं समेत अन्य फसलों को भी नुकसान हुआ है।
गढ़ नगर समेत आसपास के क्षेत्र में शनिवार की देर शाम आसमान में अचानक काले बादल घिर आए। रात करीब आठ बजे हल्की-हल्की बूंदाबांदी शुरू हो गई, लेकिन देर रात करीब डेढ़ बजे आंधी के साथ झमाझम बारिश हुई। जिससे मौसम में बढ़ रहा गर्मी का एहसास काफी हद तक कम हो गया। बारिश का यह सिलसिला करीब एक घंटे तक चला। जिससे नगर समेत आसपास के गांवों में खेतों में भी पानी भर गया। जलभराव और आंधी से खेतों में कटाई के लिए तैयार खड़ी गेहूं समेत अन्य फसलों में भी नुकसान हुआ है। वहीं खेतों में पड़ा भूसा भी भीग गया। वहीं रविवार को दिन में निकली चमकदार धूप निकलने से दोबारा गर्मी का एहसास बढ़ गया। मौसम में हो रहा बदलाव बीमारियों को न्योता देता नजर आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गढ़ सीएचसी अधीक्षक डॉ. दिनेश भारती ने बताया कि मौसम में अचानक हो रहा बदलाव बुखार, नजला, जुकाम, वायरल जैसी बीमारियों को बढ़ावा दे सकता है। उन्होंने बीमारियों से बचने के लिए अभी लोगों को फ्रिज का ठंडा पानी न पीने और बीमार होने पर बिना चिकित्सक की सलाह दवाई न लेने की सलाह दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें