फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार बदमाशों ने मुनीम से ढ़ाई लाख की नकदी लूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा मंडल अध्यक्ष के मुनीम से दिनदहाड़े ढाई लाख की लूट, हड़कंप
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। सिंभावली क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर गांव सिखैड़ा के निकट बाइक सवार नकाबपोश हथियारबंद बदमाशों ने एक व्यापारी व भाजपा मंडल अध्यक्ष के मुनीम से करीब ढाई लाख रुपये की नकदी लूट ली और भाग निकले। दिनदहाड़े हुई लूट की घटना से पुलिस में हड़कंप मच गया। सीओ ने भी मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की।
जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ क्षेत्र निवासी किराना व्यापारी व भाजपा मंडल अध्यक्ष कपिल सिंघल का मुनीम प्रदीप कुमार निवासी कटक का नंगला थाना बीबीनगर जनपद बुलंदशहर बृहस्पतिवार की दोपहर सिंभावली और बक्सर क्षेत्र से उधार की उगाही कर वापस लौट रहा था। वापस लौटने के दौरान सिंभावली क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर गांव सिखैड़ा फ्लाईओवर के निकट बाइक पर सवार होकर पहुंचे तीन हथियारबंद नकाबपोश बदमाशों ने तमंचों के बल पर भयभीत करते हुए प्रदीप को रोक लिया। जिन्होंने गोली मारने की धमकी देते हुए उसके पास मौजूद करीब ढाई लाख की नकदी लूट ली। घटना को अंजाम देकर बदमाश हवा में हथियार लहराते हुए भाग निकलने में कामयाब हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बदमाशों के जाने के बाद मुनीम ने व्यापारी और पुलिस को घटना के बारे में सूचना दी। मुनीम से लूट की सूचना मिलते ही व्यापारी कपिल सिंघल आनन-फानन में उसके पास पहुंचा। प्रदीप ने थाने में पहुंचकर घटना के संबंध में तहरीर दी है।
एसओ महेंद्र कुमार त्रिपाठी ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर बदमाशों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें