फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाले में मिली नवजात बच्ची

विज्ञापन
विज्ञापन
नाले में मिली नवजात बच्ची
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। गढ़ तहसील क्षेत्र के गांव सलौनी में बृहस्पतिवार को सुबह खेतों की तरफ जा रहे कुछ ग्रामीणों को नाले के पास से एक नवजात शिशु के रोने की आवाज सुनाई दी। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई। जिन्होंने नवजात को नाले के पास से उठाकर देखा तो वह बच्ची निकली।
विज्ञापन

इसके बाद ग्रामीणों ने आनन-फानन में पुलिस को सूचना दी। वहीं एक परिवार की महिलाओं ने बच्ची को का उपचार कराने के साथ ही उसे दूध पिलाया। मौके पर पहुंची पुलिस ने नवजात को गांव के ही एक परिवार की सुपुर्दगी में दे दिया है। वहीं नाले में नवजात बच्ची मिलना गांव समेत क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। बहादुरगढ़ थाना प्रभारी मुकेश कुमार का कहना है कि फिलहाल बच्ची को गांव में ही एक परिवार की सुपुर्दगी में दे दिया गया है। उच्चाधिकारियों को इस मामले की जानकारी दे दी गई है। उच्चाधिकारियों के निर्देश के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें