फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शरणार्थी परिवारों की संपत्ति से छेड़छाड़ पर भड़की भाकियू

विज्ञापन
विज्ञापन
शरणार्थी परिवारों की संपत्ति से छेड़छाड़ पर भड़की भाकियू
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव डहरा कुटी पर बृहस्पतिवार को भाकियू की पंचायत का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता कृपाराम राणा और संचालन विकास तोमर ने किया। पंचायत में राष्ट्रीय सचिव चौधरी सतवीर सिंह ने कहा कि गंगा के बीच टापू पर बसे गंगानगर में शरणार्थी परिवारों को शासन द्वारा नसबंदी का लालच देकर बसाया गया था। इन परिवारों की संपत्ति से किसी भी तरह की छेड़छाड़ नहीं होनी चाहिए, अन्यथा भाकियू शासन-प्रशासन के खिलाफ आंदोलन करने के लिए मजबूर हो जाएगी।
प्रदेश सचिव एसपी कर्दम ने कहा कि 18 मार्च को दिल्ली के जंतर मंतर पर भाकियू की महापंचायत का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें किसानों की समस्याओं के समाधान न होने पर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन भी हो सकता है, उन्होंने अधिक से अधिक संख्या में कार्यकर्ताओं से दिल्ली चलने का आह्वान किया।
विज्ञापन

वहीं जिलाध्यक्ष धनवीर शास्त्री और युवा जिलाध्यक्ष सुरेश चौहान ने कहा कि मिर्जापुर में किसानों की जमीन हथियाने के लिए प्रशासन द्वारा किसानों और महिलाओं के साथ हुई मारपीट की घटना किसी भी सूरत में बर्दाश्त के काबिल नहीं है। यदि हाईकमान का निर्देश मिला को कार्यकर्ता मिर्जापुर के लिए रवाना होकर आंदोलन में शामिल होंगे।
मंडल उपाध्यक्ष डॉ. रामपाल चौहान और जिला लीगल सलाहकार हरवीर सिंह ने कहा कि शासन द्वारा सिंभावली और ब्रजनाथपुर शुगर मिलों की आरसी जारी की जा चुकी है, ऐसे में जल्द से जल्द चाली की नीलामी कर प्रशासन को किसानों का बकाया गन्ना भुगतान दिलाना चाहिए। जिला संयोजक शिव कुमार तोमर और युवा महासचिव विकास तोमर ने कहा कि बिजली निगम कागजों पर की किसानों और उपभोक्ताओं के कनेक्शन काट कर उनका उत्पीडन कर रहा है। वहीं जिला प्रवक्ता दिनेश शर्मा, सचिव परवेज चौधरी ने कहा कि किसानों के लिए स्वामीनाथन आयोग की सिफारिश को केंद्र सरकार द्वारा तुरंत लागू किया जाना चाहिए। वहीं कार्यकर्ताओं ने तहसील के अधिकारियों और कर्मचारियों पर रिश्वतखोरी का भी आरोप लगाया। भाकियू ने सभी समस्याओं का जल्द से जल्द समाधान न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

इस मौके पर जिला प्रभारी सुरेश चौहान, सोनू चौहान, हाजी कौशर, आबिद चौधरी, सुभाष चौहान, जयप्रकाश, सीताराम तोमर, पुष्पेंद्र, राजन त्यागी, राजपाल चौधरी, हरिदत्त, राजबहादुर, शादाब चौधरी समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें