फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली निगम की झटपट कनेक्शन योजना में भी हो रही लेटलतीफी

विज्ञापन
विज्ञापन
झटपट कनेक्शन योजना : एक माह से चक्कर काट रहे लोग
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। नए कनेक्शन के लिए यूपी सरकार ने उपभोक्ताओं के लिए झटपट कनेक्शन योजना चलाई हुई है, जिसमें कनेक्शन के लिए आवेदक निगम कार्यालय के चक्कर काटने को मजबूर हो रहे है।
प्रदेश सरकार द्वारा उपभोक्ताओं को राहत देने और दफ्तरों के चक्कर काटने से निजात दिलाने के मकसद से नए बिजली कनेक्शन लेने के प्रक्रिया को आसान बनाने को 2019 में झटपट कनेक्शन योजना शुरू की गई थी। जिसमें कोई भी उपभोक्ता नया बिजली कनेक्शन लेने के लिए ऑनलाइन पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करा सकता है और 50 रुपये की प्रक्रिया फीस अदा कर कनेक्शन के लिए आवेदन कर सकता है। गढ़ नगर निवासी संजय ने बताया कि करीब 25 दिन पहले उसने ऑनलाइन पोर्टल पर झटपट कनेक्शन योजना के अंतर्गत रजिस्ट्रेशन कराया था, जिसमें एक किलोवॉट के कनेक्शन के लिए आवेदन करने के बाद 50 रुपये प्रक्रिया फीस भी जमा की थी, लेकिन आवेदक का कनेक्शन आज तक भी नही हो पाया है। जिससे मजबूरन उसे बिजली निगम के दफ्तर के चक्कर काटने को मजबूर होना पड़ रहा है। इसके अलावा कई मामले ऐसे हैं जिनमें लोगों ने बिजली कनेक्शन के लिए रजिस्ट्रेशन किया हुआ है, लेकिन कनेक्शन की प्रक्रिया अधर में अटकी हुई है। इससे पता चलता है कि बिजली निगम के अधिकारी और कर्मचारी प्रदेश सरकार चलाई गई इस योजना को सफल बनाने में कितने क्रियाशील हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक्सईएन केपी पुरी ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामले की जांच कर अधर में अटके कनेक्शनों की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी। उपभोक्ताओं को जल्द कनेक्शन दिए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें