फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजकीय हाईस्कूल के बच्चों ने पुलिस कार्यप्रणाली जानी

विज्ञापन
विज्ञापन
एक घंटे की थानेदार बनी फरहाना, जानी पुलिस की कार्यप्रणाली
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। हिम्मतपुर राजकीय हाईस्कूल के बच्चों ने सिंभावली थाने में पहुंचकर पुलिस कार्यप्रणाली की जानकारी ली। इस दौरान इंस्पेक्टर ने एक बालिका को थाना प्रभारी की कुर्सी पर बैठाकर थाना प्रभारी के कर्तव्यों के बारे में भी बताया।
सिंभावली क्षेत्र के गांव हिम्मतपुर में स्थित राजकीय हाईस्कूल की प्रधानाचार्या शैलजा के निर्देश पर सोमवार को बच्चों को लेकर सिंभावली थाने में पहुंचे। जहां बच्चों को पुलिस कार्यप्रणाली के बारे में जानकारी दी गई। थाना प्रभारी सुनील कुमार सिंह ने स्कूल की कक्षा नौ की छात्रा फरहाना को एक घंटे के लिए थाना प्रभारी की कुर्सी पर बैठाया। जिसके बाद उन्होंने छात्रों को थाना प्रभारी के कार्यों और कर्तव्यों के बारे में जानकारी दी। स्कूल के बच्चों ने थाने के कंप्यूटर में दर्ज होने वाली रिपोर्ट और अन्य कार्रवाई के विषय में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। इसके अलावा असलाह, बैरक और हवालात के बारे में भी जानकारी दी। बच्चों ने बैरक और हवालात की स्थिति भी देखी। इस दौरान बच्चों को आम जनता और महिला सुरक्षा के लिए चलाई जा रही शासन की योजनाओं समेत हेल्पलाइन नंबरों की भी जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंस्पेक्टर ने बच्चों को समझाया कि अगर वह किसी परेशानी में पड़ जाएं, तो उन्हें पुलिस की मदद किस प्रकार मिल सकती है। मौके पर एसआई देवेंद्र वन, ब्रह्मपाल सिंह, सुधीर कुमार, हरि सिंह, इंद्रजीत सिंह, आफताब, शिक्षिका प्रेमलता, नीरज सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें