फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में तीन घायल हुए, एक मेरठ रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क हादसों में तीन घायल, एक मेरठ रेफर
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। गढ़-सिंभावली क्षेत्र में अलग-अगल हुए सड़क हादसों में तीन लोग घायल हो गए। चिकित्सकों ने एक युवक को गंभीर हालत में मेरठ के लिए रेफर कर दिया है।
संभल क्षेत्र निवासी मोमीन सोमवार की सुबह अपने दोस्त दिलशाद के साथ किसी काम से बाइक पर सवार होकर दिल्ली जा रहा था। जैसे ही वह थाना सिंभावली क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर गांव बक्सर के निकट पहुंचे, तो पीछे से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में साइड मार दी। जिससे बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई और दोनों युवक घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं दूसरी घटना में अमरोहा क्षेत्र के धनोरा निवासी संदीप स्कूटी पर सवार हो मेरठ से अपने घर जा रहा था। गांव अल्लाबख्शपुर के निकट अचानक स्कूटी के सामने आए बच्चे को बचाने के लिए उसे तेजी से ब्रेक लगा दिए, जिससे स्कूटी फिसल गई और वह सड़क पर गिरकर घायल हो गया। गनीमत रही कि पीछे से कोई वाहन नहीं आ रहा था नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। सभी घायलों को स्थानीय अस्पतालों में भर्ती कराया गया, जहां से चिकित्सकों ने मोमीन को मेरठ के लिए रेफर कर दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें