फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थिति में लापता बच्ची का कोई सुराग नहीं मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
संदिग्ध परिस्थिति में लापता बच्ची का नहीं मिला सुराग
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। गांव अनूपुर डिबाई के निकट नहर के किनारे खेलने के दौरान संदिग्ध परिस्थिति में लापता हुई बच्ची का अभी तक भी कोई सुराग नहीं लग सका है। अनहोनी की आशंका के चलते परिजन नहर में बच्ची की तलाश में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन

सिंभावली क्षेत्र के गावं अनूपुर डिबाई निवासी नईम की चार वर्षीय बेटी आशिया चार दिन पहले नहर किनारे बच्चों के साथ खेलने के दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई थी। नहर में डूबने की आशंका के चलते परिजन और पुलिस गोताखोरों की मदद से बच्ची की तलाश में जुटी हुई है। वहीं इंस्पेक्टर सुनील कुमार सिंह ने नहर में पानी की सप्लाई भी रुकवा दी। जिसके चलते नहर में पानी भी काफी कम हो गया है, लेकिन चौथे दिन भी बच्ची का कुछ पता नहीं चल सका। पुलिस समेत ग्रामीणों ने गांव जखैड़ा रहमतपुर झाल में बच्ची को तलाश किया। लेकिन बच्ची नहीं मिली, जिससे परिजनों और ग्रामीणों को अनहोनी की आशंका सताने लगी है। इंस्पेक्टर सुनील कुमार सिंह का कहना है कि गोताखोरों की मदद से नहर में बच्ची की तलाश की गई, वहीं नहर का पानी भी बंद करा दिया गया है। बच्ची को आसपास के जंगल समेत अन्य स्थानों पर भी तलाश किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें