फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों ने गन्ना समिति सचिव, मिल प्रबंधन का घेराव किया

विज्ञापन
विज्ञापन
गन्ना भुगतान न होने पर भड़के किसान
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। गन्ने का भुगतान न होने से नाराज सिंभावली शुगर मिल क्षेत्र के दर्जनों गांवों के किसानों ने सोमवार को गन्ना समिति सचिव, ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक समेत मिल प्रबंधन का घेराव कर हंगामा किया। किसानों ने 31 जनवरी तक बकाया गन्ना भुगतान न मिलने पर मिल का पेराई सत्र रोकने की चेतावनी दी है।
सिंभावली शुगर मिल क्षेत्र से जुड़े दर्जनों गांवों के किसानों ने एकत्र होकर सोमवार को गन्ना समिति परिसर में बैठक का आयोजन किया। जिसमें गत वर्ष और वर्तमान पेराई सत्र के बकाया गन्ना भुगतान को लेकर चर्चा की गई। जिसके बाद किसानों ने गन्ना समिति सचिव राकेश पटेल, ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक अशोक कुमार यादव और मिल के केन मैनेजर अमानुल्ला खान का घेराव करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। किसानों का कहना है कि क्षेत्र के लगभग सभी गांवों का गन्ना सिंभावली शुगर मिल में ही डाला जाता है। लेकिन कभी भी मिल प्रबंधन द्वारा किसानों को समय पर गन्ना भुगतान नहीं दिया गया। किसानों का कहना है कि वर्तमान पेराई सत्र समेत गत सत्र का करोड़ो रुपया मिल प्रबंधन पर बकाया है, बार-बार किसानों को अपने पैसे की मांग को लेकर आंदोलन करना पड़ रहा है, लेकिन शासन, प्रशासन और मिल प्रबंधन इस तरफ कोई ध्यान नहीं दे रहा। जिसके चलते किसानों को आर्थिक तंगी झेलनी पड़ रही है। घरेलू खर्च समेत अन्य जरूरतों के लिए ब्याज पर पैसा उधार लेना किसान की मजबूरी बनी हुई है। किसानों ने गन्ना समिति सचिव को ज्ञापन सौंपते हुए 31 जनवरी तक बकाया गन्ना भुगतान दिलाए जाने की मांग की है। ऐसा न होने की दशा में किसानों ने मिल कैलेंडर समिति में ही रोकने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर अजयवीर सिंह, विकास चौधरी, संजीव, हरविंदर सिंह, मुखिया लटूर, सतेंद्र सिंह, रविंदर, राजवीर सिंह, पिंटू, प्रणाम सिंह, गुरेंद्र सिंह, जयवीर सिंह, रणपाल समेत दर्जनों किसान मौजूद रहे।
गन्ना समिति सचिव राकेश पटेल का कहना है कि किसानों की समस्या का जल्द समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें