फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रजघाट प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में जल्द तैनात किए जाएंगे चिकित्सक

विज्ञापन
विज्ञापन
नोडल अधिकारी ने किया अस्पतालों का निरीक्षण, मचा हड़कंप
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। गढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लखनऊ से पहुंचे नोडल अधिकारी ने अस्पताल में सफाई समेत अन्य कक्षों का निरीक्षण किया। वहीं मरीजों से भी फीडबैक लेकर गंगा ग्राम स्वास्थ्य योजनाओं समेत कई अन्य योजनाओं के बारे में जानकारी दी। नोडल अधिकारी ने ब्रजघाट पीएचसी पर जल्द ही सुविधाएं मुहैया कराने का भी निर्देश दिया। नोडल अधिकारी के निरीक्षण पर पहुंचे ही स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों में हड़कंप मच गया।
गढ़ में कचहरी रोड पर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बृहस्पतिवार को दोपहर करीब दो बजे लखनऊ से आए स्वास्थ्य विभाग के नोडल अधिकारी डॉ. रमेश चंद्रा ने निरीक्षण किया। जिन्होंने सीएमओ डॉ. रेखा शर्मा के साथ सीएचसी के निरीक्षण के दौरान साफ सफाई, दवाईयों का रख-रखाव और शुद्ध पेयजल समेत कई अन्य सुविधाओं की भी जांच पड़ताल की। वहीं नोडल अधिकारी ने वहां पर बैठे तीमारदारों और उपचार के लिए पहुंचे मरीजों से अस्पताल के बारे में फीडबैक लिया। इसके अलावा निरीक्षण के दौरान नोडल अधिकारी और सीएमओ ने बताया कि ब्रजघाट गंगानगरी में स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकों की कमी है, वहीं अन्य सुविधाएं भी सुचारु नहीं हैं। उन्होंने कहा कि जल्द ही वहां पर चिकित्सकों को तैनात किया जाएगा। इसके अलावा सभी सुविधाओं को सुचारु कराया जाएगा। ताकि स्थानीय लोगों के साथ ही गंगानगरी में आने वाले श्रद्धालुओं को भी अस्पताल का समुचित लाभ मिल पाएगा।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी ने गढ़ सीएचसी में निरीक्षण करते समय लोगों को केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जानकारी दी। वहीं उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार के निर्देश पर गंगा किनारे बसे 15 गांवों में गंगा ग्राम स्वास्थ्य योजना के तहत गांवों में कैंप लगाकर लोगों का इलाज किया जा रहा है, जिसमें सभी रोगों की दवाई वितरित भी की जा रही है। जिसके साथ साथ उन्हें साफ सफाई के प्रति भी जागरूक करने का काम भी किया जा रहा है। उन्होंने सीएचसी अधीक्षक डॉ. दिनेश भारती को गंगा ग्रामों का निरीक्षण करने और लोगों को शासन की योजनाओं की जानकारी देने का भी निर्देश दिया।
विज्ञापन

अमर उजाला प्रमुखता से उठा रहा मुद्दा
- अस्पतालों में व्यवस्थाओं को लेकर अमर उजाला की ओर से भी लगातार अभियान चलाया जा रहा है। अस्पताल में अव्यवस्थाओं व मरीजों को हो रही समस्याओं के संबंध में अमर उजाला लगातार खबरें प्रकाशित कर रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें