फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम

विज्ञापन
विज्ञापन
पहचान पत्र में त्रुटियों को ठीक कराने पहुंचे लोग हुए परेशान, हंगामा
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत गढ़-सिंभावली के सभी बूथों पर रविवार को भी शिविरों का आयोजन किया गया। इस दौरान पहचान पत्र में त्रुटियों के कारण महिला-पुरुष को परेशानी उठानी पड़ी। वहीं गांव दौताई में त्रुटियों को ठीक कराने पहुंचे ग्रामीणों ने हंगामा किया।
निर्वाचक नामवाली पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत गढ़ क्षेत्र में गढ़ नगर, बहादुरगढ़, सिंभावली, नानपुर समेत सभी बूथों पर रविवार को भी शिविरों का आयोजन किया गया। सभी बूथों पर मतदाता पहचान पत्रों में त्रुटियां ठीक कराने समेत नए पहचान पत्र बनवाने के लिए लोगों की भीड़ सुबह से ही लगना शुरू हो गई। एसडीएम वियजवर्धन तोमर ने बहादुरगढ़ क्षेत्र में कई गांवों में पहुंचकर बूथों का निरीक्षण किया। वहीं सिंभावली क्षेत्र में तहसीलदार सुरेंद्र सिंह ने निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान क्षेत्र के गांव दौताई में बीएलओ नितिन चौधरी ने 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके युवा वर्ग की वोट बनाई। मौके पर एनआरसी की अफवाह से परेशान महिला-पुरुष अपने पहचान पत्रों में त्रुटियों को ठीक करवाने के लिए पहुंच गए। लेकिन संशोधन न होने के चलते लोगों ने बूथ पर हंगामा कर दिया। मौके पर पहुंचे प्रधान पति राशिद चौधरी ने समझा-बुझाकर शांत करा दिया। उन्होंने कहा कि बहुत लोगों के पहचान पत्र में जन्मतिथि, नाम, फोटो, पता गलत है। जिसकी वजह से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मौके पर इरकान चौधरी, रिजवान चौधरी, डॉ.शुऐब, मुस्तफा चौधरी, शम्शु खां, सतीश सैनी,आमिर चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें