फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक अनियंत्रित होकर खंभे से टकराई, युवक की मौत हुई

विज्ञापन
विज्ञापन
खंभे से टकराई बाइक, युवक की मौत
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। फैक्ट्री से काम कर घर लौट रहे युवक की बाइक अनियंत्रित होकर खंभे से टकरा गई, जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन

गढ़ क्षेत्र के गांव शाहपुर निवासी संजय (करीब 42 वर्ष) रविवार की देर शाम गांव सौगढ़ में एक फैक्ट्री से काम कर बाइक से अपने घर लौट रहा था, जैसे ही वह सौगढ़ से शाहपुर जाने वाले रास्ते पर पहुंचा तो अचानक तेज रफ्तार कार सामने आ गई। जिसे बचाने के चक्कर में संजय बाइक से नियंत्रण खो बैठा और बाइक सड़क किनारे लगे खंभे से जा टकराई। घटना में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं चालक कार समेत भाग निकलने में कामयाब हो गया। घटना के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने संजय के परिजनों को सूचना दी। जिसके बाद परिजन आनन-फानन में उसे स्थानीय चिकित्सक के पास लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर राजपाल सिंह तोमर ने बताया कि इस संबंध में अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें