फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकियू की मासिक पंचायत में गन्ना भुगतान का मुद्दा छाया

विज्ञापन
विज्ञापन
पेराई सत्र शुरू न होने पर आंदोलन करेगी भाकियू
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। भाकियू की मासिक पंचायत में बकाया गन्ना भुगतान समेत पेराई सत्र चालू कराने की मांग उठी। मांग पूरी न होने भाकियू ने आंदोलन की चेतावनी दी है।
सिंभावली की शुगर मिल के गेट पर शुक्रवार को भाकियू की मासिक पंचायत का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता रनजीत सिंह और संचालन जिला महासचिव दिनेश त्यागी ने किया। पंचायत में मंडल प्रवक्ता दिनेश खेड़ा और जिला अध्यक्ष महिला बबली सिंह ने कहा कि सिंभावली और ब्रजनाथ पुर शुगर मिल पर अभी भी किसानों का करोड़ों रुपया बकाया है। भुगतान तो दूर किसानों को ब्याज तक नहीं दिया जा रहा। जिस के चलते किसान परेशान हैं। वहीं शासनादेश के बावजूद भी मिल का पेराई सत्र चालू नहीं हो सका है। जिससे किसानों को अपना गन्ना सस्ते दामों पर कोल्हुओं और क्रेशरों पर डालना पड़ रहा है। वहीं सरकारी वसूली के बहाने किसानों का उत्पीड़न किया जा रहा है। किसानों का शोषण और उत्पीड़न न रूकने पर भाकियू ने कलक्ट्रेट का घेराव कर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

जिला महासचिव दिनेश त्यागी और मंडल सचिव ज्ञानेश्वर त्यागी ने कहा कि गन्ना भुगतान न होने तक किसी भी गांव में उपभोक्ता का बिजली कनेक्शन नहीं काटा जाना चाहिए। क्योंकि गांव का मजदूर भी किसान की आमदनी पर निर्भर रहता है। यदि किसी भी गांव में उपभोक्ता का कनेक्शन काटा गया, तो भाकियू बिजली निगम के कर्मचारियों को बंधक बनाने से भी पीछे नहीं हटेगी। चार नवंबर से पेराई सत्र शुरू होना है, अगर मिल चालू नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा।
मंडल उपाध्यक्ष हबीब चौधरी और राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य सरदार कुंवर सिंह ने कहा कि प्रदूषण के नाम पर शासन और प्रशासन द्वारा किसानों का उत्पीडन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि किसान का उत्पीड़न छोड़कर शासन को प्रदूषण को बढ़ावा देने वाले अन्य कारणों पर रोक लगानी चाहिए। पंचायत केस दौरान पहुंचे सिंभावली गन्ना समिति चेयरमैन सुरेंद्र सिंह और समिति सचिव राकेश पटेल के सामने किसानों के पिछले बांड में कटौती, वारिसान में नंबरों का सट्टा चलाने समेत समय पर पर्याप्त पर्ची दिलाने और गन्ना भुगतान कराने की मांग रखी गई।
विज्ञापन

इस मौके पर जिला संरक्षक पीके वर्मा, फूल सिंह चौहान, चमन सिंह, अय्यूब अली, सुरेश चंद त्यागी, प्रमोद त्यागी, ओमपाल सिंह, लोकेंद्र सिंह, जिया परवेज, टीटू जाटव, राजेश चौधरी, प्ढरधान तसलीम, मुबारक खां समेत दर्जनों किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें