फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गढ़ सीएचसी का नोडल अधिकारी ने निरीक्षण किया

विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़ सीएचसी का नोडल अधिकारी ने किया निरीक्षण
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। शनिवार को जनपद की नोडल अधिकारी रितू माहेश्वरी को गढ़ सीएचसी का निरीक्षण करना था, जो किसी कारणवश नहीं पहुंच पाई। उनके स्थान पर मेरठ मंडल में एसडीएम पद पर तैनात पीसीएस सुनीता सिंह को नामित नोडल अधिकारी बनाया गया। नोडल अधिकारी ने सीएचसी में डॉट्स वार्ड, रिकॉर्ड रूम, लैबर रूम, दवा वितरण कक्ष, सिजेरियन वार्ड, दंत वार्ड, ओपीडी, इमरजेंसी रूम तथा एक्सरे रूम का बारीकी से निरीक्षण किया। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम टीम डॉ. सुहैल, डॉ. मैनाज, डॉ.सुरेंद्र, नीतू से कार्यक्रम की जानकारी ली गई, बच्चों के हैंडवाश, पेट के कीड़ों की दवाई का वितरण, कुपोषण समेत अन्य कार्यक्रम को लेकर किए गए कार्यक्रमों पर नोडल अधिकारी ने संतुष्टि व्यक्त की। इस मौके पर सीएमओ डॉ. रेखा शर्मा, एसडीएम विजय वर्धन तोमर, तहसीलदार सुरेंद्र सिंह, सीएचसी अधीक्षक डॉ.दिनेश भारती, डॉ.एसपी सिंह, डॉ.नरेश, डॉ.चितवन सिंह, दीप्ती मालिक, डॉ.गरिमा, डॉ.सीमा सरताज समेत स्टॉफ कर्मचारी मौजूद रहे।
निरीक्षण की सूचना से अस्पताल में भरपूर तैयारी
गढ़मुक्तेश्वर। नोडल अधिकारी के निरीक्षण की सूचना के चलते सीएचसी में पहले से ही भरपूर तैयारी कर ली गई, अस्पताल की कैंटीन भी खुली दिखाई दी। सिजेरियन रूम और जनरल वार्ड में भी चकाचक तैयारियां की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल में बनी कैंटीन अक्सर बंद रहती है, लेकिन निरीक्षण के दौरान कैंटीन खुली मिली। मरीजों के तीमारदारों ने बताया कि गर्भवती महिलाओं को मिलने वाला नाश्ता-पोषाहार भी नहीं दिया जाता है। केवल निरीक्षण की सूचना पर ही कैंटीन खोली गई है। अस्पताल के जनरल वार्ड और सिजेरियन रूम में भी निरीक्षण के मद्देनजर सफाई समेत अन्य तैयारियां की गई थी। वार्ड में मरीजों के बैड पर धुली हुई साफ चादरें, मच्छरदानी समेत पंखों की व्यवस्था और कमरे की खिड़कियों पर परदे भी लगा दिए गए। मौके पर मौजूद मुकेश कुमार, नरेश सिंह, ललित, ब्रजेश कुमार का कहना है कि वार्ड समेत सिजेरियन रूम में भर्ती मरीजों को बिना चादर ही बैड पर लिटाया जाता है, या फिर तीमारदारों को ही अपनी चादर घर से लानी पड़ती है। हालांकि अधिकारी के जाने के बाद अस्पताल के कर्मचारी पुराने ढर्रे पर लौट आए।
सीएचसी अधीक्षक डॉ. दिनेश भारती का कहना है कि मरीजों को सभी सुविधाएं मुहैया कराई जाती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें