फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा पुल पर डग्गामार बस में लगी आग, हादसा टला

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगा पुल पर डग्गामार बस में लगी आग, मची भगदड़
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। अमरोहा से दिल्ली जा रही एक डग्गामार बस में शार्ट सर्किट के चलते आग लग गई। इस दौरान सवारियों में भगदड़ मच गई। सवारियों ने बस से कूद कर जान बचाई। जिनमें कई युवक बाबूगढ़ में सेना भर्ती में भाग लेने के लिए जा रहे थे।
विज्ञापन

गंगानगरी ब्रजघाट में हाईवे पर गंगा पुल पर शुक्रवार की शाम करीब 4 बजे अमरोहा से दिल्ली सवारी लेकर जा रही एक डग्गामार बस में अचानक आग लग गई। आगे के हिस्से से धुआं उठता देखकर चालक ने आनन-फानन में बस को सड़क किनारे हाईवे पर रोक दिया। आग लगती देख बस में मौजूद सवारियों में हड़कंप मचा गया। जिन्होंने आनन-फानन में बस से कूदकर अपनी जान बचाई। इस दौरान मौके पर राहगीरों समेत स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। वहीं हाईवे पर जाम की स्थिति बन गई। सूचना मिलने के बाद ब्रजघाट चौकी पुलिस ने फायर ब्रिगेड को भी सूचना दी। अग्निशमन उपकेंद्र प्रभारी बिजेंद्र सिंह और एसआई रमेश चंद के नेतृत्व में टीम आनन-फानन में मौके पर पहुंच गई। टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया, जिसके बाद बस को हाईवे से हटवाकर पुलिस ने यातायात सुचारु कराया। चालक ने बताया कि वायरिंग में हुए शार्ट सर्किट के चलते बस में आग लगी थी। शुक्र रहा कि घटना में किसी भी सवारी को चोट नहीं पहुंची। सवारियों में अमरोहा क्षेत्र के दर्जनों युवा भी शामिल थे, जो बाबूगढ़ में चल रही सेना भर्ती में भाग लेने के लिए जा रहे थे।
विज्ञापन

कोट
चौकी इंचार्ज सत्यपाल सिंह ने बताया कि बस को कब्जे में ले लिया गया है। सवारियों को दूसरे वाहनों के माध्यम से गंतव्य को रवाना कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें